फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया मान

Thu, 28 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तराखंड के हरिद्वार में 22 से 26 जुलाई को आयोजित स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन की चार दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के चार खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोतिा में देश से कुल 24 प्रदेशों से लगभग 25000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सिद्धार्थनगर के आकाश गुप्ता, तुषार पासवान, दिलीप कुमार व रामनाथ पासवान ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

चारों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनपद में आज भी कई ऐसे प्रतिभावान युवा हैं, जिनकी प्रतिभाएं उभर कर बाहर नहीं आ पा रही है।
आज जनपद के चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। इसमें प्रशिक्षक विद्यासागर साहनी का अहम योगदान रहा है। प्रशिक्षक विद्यासागर साहनी ने कहा कि एक अगस्त से एसोसिएशन के लोग टीम बनाकर स्कूल-कॉलेजों व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर खेल के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान देवेश मणि त्रिपाठी, प्रशंात श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, सौरभ, लियाकत, सोमनाथ प्रजापति, रामसरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें