फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी फर्श और टपकती छत के नीचे पढ़ाई

Thu, 21 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर के कस्तूरबा विद्यालय का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इन दिनों खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। इस विद्यालय के प्रति जनप्रतिनिधि से लेकर विभाग तक उदासीन हैं। बालिका विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से यहां की बच्चियां आए दिन बीमार होती हैं। 
विज्ञापन

इस विद्यालय पर कुल 100 बच्चियां नामांकित हैं। 14 अध्यापिकाओं और स्टॉफ  के बीच में केवल एक ही हैंडपंप है, उसकी भी स्थिति दयनीय है। पोखरे के किनारे लगा यह हैंडपंप कभी भी पोखरे में गिर सकता है। विद्यालय की आधी बाउंड्रीवाल टूटकर पोखरे में गिर गई है।
विद्यालय में लगे दरवाजे भी जर्जर होकर टूट रहे हैं। बरसात में छत भी टपकने लगा है और फर्श भी टूटकर बिखरा हुआ है। विद्यालय की वार्डन शशिकला त्रिपाठी ने बताया कि कई बार इन समस्याओं को लेकर  विभाग को लिखित रूप से सूचित किया जा चुका है, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण किया है। स्थिति काफी खराब है, जिसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें