फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों ठप रही ब्राडबैंड सेवा, परेशानी

Tue, 05 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा मंगलवार को घंटों बाधित रही। तकनीकी दिक्कतों से आई खराबी के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। तमाम कोशिशों के बाद भी ब्राडबैंड आरंभ न होने से उन्हें निजी कंपनियों की सेवा का सहारा लेना पड़ा। देर शाम तक सर्वर की खराबी बनी रही।
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क की समस्या तो जिले में आम है, मगर मंगलवार को ब्राडबैंड भी ध्वस्त हो गया। दोपहर दो बजे के बाद अचानक सिगनल गायब होने से बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़े सभी दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया। लोग बार-बार ब्राडबैंड की ओर कनेक्शन जुड़ने की आस में निहारते रहे।
दो घंटे तक यह परेशानी बनी रही। इस बीच विभागीय अफसर भी संपर्क से  कटे  रहे। नतीजा यह भी नहीं पता लग पा रहा था कि खराबी कहां से है और कब दूर होगी।
शाम पांच बजे तक ब्राडबैंड सेवा में सुधार नहीं  हो  पाया  था। इसे दफ्तरों  का  काम अटका रहा। थक हार  कर  कर्मचारियों ने निजी संचार कंपनियों का सहारा लेकर अपने  काम  निपटाए।  शाम साढ़े पांच बजे के  बाद ब्राडबैंड में सुधार हो  पाया। एसडीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एमटीएस में  तकनीकी दिक्कतों से व्यवधान आया था। सूचना मिलने के बाद  इसे  दुरुस्त  कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें