फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से फरियादी फिर वादा लेकर लौटे

Tue, 05 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले तहसील दिवसों से लोगों  का रुझान लगातार घट रहा है। मंगलवार को भी जिले की तहसीलों में जनता दरबार तो सजा मगर उसमें कोई रौनक नहीं दिखी।
विज्ञापन


गिनती के फरियादी  पहुंचे, उनकी समस्याओं का भी पूरा समाधान नहीं हो पाया। अधिकांश मामलों में तारीख तय कर संबन्धित अधिकारियों को निस्तारण की जिम्मेदारी सौंप फरियादियों को वापस भेज दिया गया। नौगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम आरआर प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 19 मामले आए। इसमें राजस्व के  आठ में से एक प्रकरण का  निस्तारण किया  गया। पुलिस के 3, विकास के 3 और अन्य  विभागों  से जुड़ी 5 शिकायतें रहीं। इन मामलों का समाधान  नहीं  हो  पाया। इस मौके पर सीओ अकमल खां भी मौजूद रहे।
इटवा तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  पीके जैन की अध्यक्षता में तहसील  दिवस  में 20 मामले पेश हुए। राजस्व के 12, पुलिस के 2, जलनिगम के  3, आपूर्ति के 2, चकबंदी विभाग का 1 मामला रहा। राजस्व  विभाग  के 2 मामलों का  मौके पर निस्तारण कर अन्य प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसडीएम जुबेर बेग,  राम विलास राम, नायब नाजिर विवेक श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप वर्मा, थानाध्यक्ष इटवा संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें