डुमरियागज नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास करती मेधावी छात्रा मनीषा
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर में मंगलवार को मेधावी मनीषा ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज के नए भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने नया प्रयोग करते हुए मेधावियों का उत्साह वर्धन किया।
डीएम ने यूपी बोर्ड 2024 की हाईस्कूल की परीक्षा में राजकीय विद्यालय स्तर पर जिले में सर्वाधिक अंक से उत्तीर्ण मेधावी छात्रा मनीषा से कराया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में निर्मित होने वाले भवन का निर्माण कार्य 69.44 लाख रुपये से होना है। जिसका भूमिपूजन विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। जिसके बाद होनहार छात्रा मनीषा ने शिलापट्ट का फीता काटकर और पर्दा हटाकर शिलान्यास किया।
डॉ. डाक्टर राजा गणपति आर ने कहा कि छात्रा से अस्पताल भवन का शिलान्यास कराने का उनका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं का सम्मान बढ़ाना है। अन्य बालिकाओं को छात्रा मनीषा से प्रेरणा लेकर मेहनत से परीक्षा की तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त करना चाहिए। अस्पताल का भवन अगले 6 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
इस दौरान सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, नायाब तहसीलदार महबूब आलम, ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव, सीएनडीएस के स्थानिक अभियंता जयहिंद पासवान, डाॅ. बीके सिंह आदि मौजूद रहे।