फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बानगंगा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के हडहवा सम्पर्क मार्ग पर कुटवा गांव के पास पुरानी वांनगंगा नदी पर बने पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के हड़हवा संपर्क मार्ग पर कुटवा गांव के पास पुरानी बानगंगा नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। पुल की छत टूटकर लटक गई है। इससे राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद लोग पुल से होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से वर्ष 2015-16 में पुल का निर्माण कराया गया था। इसकी चौड़ाई करीब डेढ़ मीटर और लंबाई पांच मीटर है। निर्माण के करीब 10 वर्ष के भीतर ही लगातार बारिश के कारण पुल की छत टूटकर लटक गई। पुल से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के लोकेश धर दुबे, दिनेश पांडेय, अजय यादव, मुरली यादव, बाबूराम, जयप्रकाश, कपिल देव, राममिलन, हरीश रावत, प्रद्युम्न श्रीवास्तव और अनिल समेत अन्य ग्रामीणों ने पुल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें