फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर पर बना पुल टूटा, दर्जनों गांवों का आवागमन बंद

विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के मिठवल बरगदी मार्ग के सरयू नहर पर टूटा पुल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सरयू नहर का पुल गिरा, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क
विज्ञापन

पथरा। एक दशक पहले सरयू नहर पर बना पुल शुक्रवार शाम पानी जल प्रवाह के दौरान भरभराकर गिर गया। इसकी वजह से लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। पुल के गिरने से उसके निर्माण की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। जानकारी पर विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरयू नहर पर बांसी-डुमरियागंज मुख्य मार्ग के मिठवल से बनकटा मार्ग को जोड़ने को एक दशक पहले पुल का निर्माण कराया गया था। नहर की मुख्य शाखा में हर साल पानी छोड़ा जाता है। शुक्रवार की शाम अचानक पानी छोड़ने के दौरान पुल भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय पुल के ऊपर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जल्द पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का संपर्क शहर से टूट जाएगा। लोगों को राजमर्रा के चीजों के लिए परेशान होना पड़ेगा। उधर, सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता अमरेंद्र पटेल, अधिशासी अभियंता उग्रसेन वर्मा, उप खंड अधिकारी टी राम ने पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। अधिशासी अभियंता उग्रसेन वर्मा का कहना है कि पुल किस कमी से धराशायी हुआ है। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें