फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिया क्षतिग्रस्त, बारिश में आवागमन ठप होने का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर स्थित विद्यालय के पहले नाले पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों की आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं।
पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर स्थित विद्यालय के पहले नाले पर करीब 30 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा पांच मीटर लंबी एवं डेढ़ मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण किया गया। कुछ दिन पहले पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने इसे गिराकर पाइप डालकर अवागमन चालू करा दिया। पिछली बारिश में पुलिया फिर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके द्वारा चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया को ईंट लगाकर काम चलाऊ कर दिया गया, जो इस समय क्षतिग्रस्त हो गई है। जो तेज बारिश में वाहनों के दबाव से धंस सकती है। इस पुल से पिपरी, मस्जिदिया, मेहनौली, संतोरी संतोरा, पंडरिया, जगरगढिया, पकड़ी बाजार, बुढनईया, बैदौली, हडहवा तथा जिला मुख्यालय भी जाने का रास्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें