फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन प्वाइंट पर नजर नहीं दिखे शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सबसे सुरक्षित जनपद न्यायालय परिसर में स्थित मंदिर अखंड कृपा हनुमंतालय से दरवाजा तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात हनुमान जी प्रतिमा से मुकुट व दानपात्र चुरा ले गए।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय चौकी के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और तीन दरोगाओं सहित 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को हटा दिया।
साथ ही नए लोगों की तैनाती कर दी है। वहीं, मामले का जल्द पर्दाफाश करने के लिए सदर पुलिस के अलावा अलग टीम लगा दी है।
न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिए तीन प्वाइंट हैं। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने कई बार खंगाला, लेकिन वारदात के संभावित समय पर अंदर प्रवेश करते और बाहर से निकलते कोई संदिग्ध नहीं दिखा।
विज्ञापन

ऐसे में चोरी करने वाले कैसे आए और कैसे वारदात को अंजाम दिया, इसका सुराग ढूंढने में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। वहीं, न्यायालय के मंदिर से चोरी की वारदात से लोग सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है।
यह है घटनाक्रम, तहरीर देकर दर्ज कराया गया केस : सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने सिद्धार्थनगर थाने में तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार रात न्यायालय परिसर में स्थित अखंड कृपा हनुमंतालय के दक्षिण का दरवाजा तोड़ कर हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट व दान पेटिका चोरी कर ली गई है। सुबह पुजारी संतोष मिश्र एडवोकेट पहुंचे तो वह चोरी की वारदात को देखकर दंग रह गए। उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया। तहरीर में लिखा कि इससे पहले भी दो बार मंदिर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें