सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब शादी की रस्में शुरू होने से पहले एक दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजन काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
इसी बीच दुल्हन लौटी तो दूल्हा समारोह स्थल छोड़कर जा चुका था। कुछ देर बाद दूल्हा भी वापस पहुंचा लेकिन तब तक विवाह की रस्में पूरी नहीं हो सकीं। दोनों इटवा और डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी अप्रैल में पहले से तय है। हालांकि, दोनों के अचानक जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। संवाद