फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनाव और होली को देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट

Tue, 03 Mar 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल में होने वाले चुनाव और होली को देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम और सीओ शोहरतगढ़ ने सोमवार को नेपाल बाॅर्डर का दौरा किया। मार्च करके सुरक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही सीमावर्ती लोगों से अपील की कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या फिर वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस सूचना दें। इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक कुमार द्विवेदी ढेबरुआ पुलिस के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बाॅर्डर कस्बा बढ़नी में पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाॅर्डर कस्बा बढ़नी क्षेत्र में थाना ढेबरुआ पुलिस टीम के साथ गश्त की। बाॅर्डर पर भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया। संदिग्धों से पूछताछ की और एसएसबी से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें