फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रडार पर बॉर्डर एरिया के कंप्यूटर सेंटर जनसेवा केंद्र

Fri, 19 Jul 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किस-किस को वितरण हुआ फर्जी आधार कार्ड व जन्म पर प्रमाणपत्र बनाने वाला लिंक, जांच करेगी पुलिस

बॉर्डर एरिया में फर्जी वाले का खुलासा होने के बाद अलर्ट मोड में आ गई पुलिस

एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगे थे दो शातिर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह की धरपकड़ के बाद सीमा पर संचालित होने वाले कंप्यूटर सेंटर और जनसेवा केंद्र रडार पर है। क्योंकि बार्डर पर बड़ी संख्या में ऐसे केंद्र संचालित हो रहे हैं। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद पुलिस इसलिए अलर्ट मोड़ में है कि क्योंकि मामला नेपाल बार्डर से लगा हुआ है। ऐसे में जितनी अधिक गड़बड़ी हुई होगी, उतना ही खतरा है। पुलिस पकड़े गए फर्जीवाड़ा करने के आरोपियों के मोबाइल के जरिए यह जानकारी ले रही है कि प्रमाण पत्र बनाने वाले लिंक को क्या और लोगों को शेयर किया गया है।अगर ऐसा है तो बड़ी संख्या में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरफ्त में आएंगे।

सीमा से सटे कोटिया में फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के खेल का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस जांच का दायरा बढ़ा रहा है। अब पुलिस इस बिंदू पर कार्य करने में जुटी है कि जिसे लिंक से पकड़े गए आरोपी जिस लिंक के जरिए कार्ड बनाने का कार्य कर रहे थे वह और लोगों को तो शेयर नहीं किए हैं। इसलिए बार्डर क्षेत्र के जनसेवा केंद्र और कंप्यूटर सेंटर भी पुलिस की रडार पर हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से यह जानकारी लेने में जुटी है कि कितने लोगों को फोटो और अन्य दस्तावेज मोबाइल पर लिए हैं। इससे यह पता चलेगा कि किस कार्य के लिए मांगया था। जिससे फर्जीवाड़ा करने की जानकारी हो सकेगी। दूसरा सबसे बड़ा पुलिस इस बिन्दू पर काम करने में जुटी है कि जिसे लिंक से फर्जीवाड़ा करने का कार्य होता था। आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का फार्मेट था। इसके पकड़ में आने के बाद फर्जीवाड़ा करने का दायरा और कितनी संख्या में हुआ इसका पता चलेगा।इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ दरवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बार्डर क्षेत्र के अन्य ऐसे स्थानों पर नजर है। संदिग्ध मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

पकड़ में आ चुका है कई फर्जीवाड़ा

पूर्व में कई नेपाली नागरिकों की ओर से जमीन खरीद और अन्य सरकारी कार्य में फर्जी दस्तावेज पकड़े जाने का मामला आ चुका है। कुछ दिन पूर्व खुनुवां बार्डर पर भी एक मकान खरीद में ऐसा ही फर्जीवाड़ा करने के जमीन लेने का मामला सामने आया था। हालांकि मामले आगे नहीं बढ़ा और नेपाली नागरिक भाग खड़ा हुआ था।
विज्ञापन




इन पर हुई कार्रवाई, यह हुुआ विवाद

टीम ने क्षेत्र के कस्बा कोटिया बाजार से एबी टेलीकाम दुकान से दो व्यक्ति केश कुमार यादव व नूर आलम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाते समय पकड़े गये है। उनके कब्जे से 10 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व 47 अदद आधार कार्ड व बनाने के उपकरण लैपटाप, प्रिन्टर, लेमिनेटर, मोबाइल आदि बरामद कर बरामदी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शोहरतगढ़ में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें