सिद्धार्थनगर। दिल्ली के लाल किले के पास दहला देने वाले धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। धमाके में आठ की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना आने के बाद जनपद में हाई अलर्ट जारी हुआ है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां पुलिस का पहरा सख्त हो गया है।
वहीं, नेपाल से लगने वाली सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और सीमावर्ती थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। सीमा पर हर वाहन और व्यक्ति की चेकिंग के साथ संदिग्धों की जान शुरू कर दी गई है। होटल और ढाबों पर पुलिस की नजर है और सर्च अभियान शुरू हो गया है। देश की राजधानी में बड़े धमाके की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल करने में सुरक्षा एजेंसी के अलावा पुलिस बल के लोग भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पार्किंग में दहला देने वाले धमाके ने देश को हिला दिया। उसे धमाके के गूंज के असर से जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोमवार रात सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर सिद्धार्थनगर पुलिस बैग, झोला, अटैची सहित गाड़ियों की चेकिंग की। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ भी की गई। वहीं, पुलिस की अलग-अलग टीम कस्बों और मंदिरों पर जांच कर रही है। इसके अलावा होटल और ढाबों पर भी पुलिस की चेकिंग जारी है। हाल फिलहाल में होटल में ठहरने वाले लोगों की हिस्ट्री जानी जा रही है। रजिस्टर पलटे जा रहे हैं। इसके अलावा नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवान अलर्ट मोड में है, जहां मुख्य मार्गों पर आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। वहीं गैर परंपरागत मार्गों पर मार्च बढ़ा दिया गया है। तेजी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पार से आने वाले हर वाहन की घटा से चेकिंग का की जा रही है इलेक्ट्रॉनिक मशीन और डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया जा रहा है। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार नेपाल बॉर्डर पर बढ़नी में धमाके की जानकारी के बाद जांच और तेज की और दी गई एक-एक व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी गई। बाइक की डिक्की खोलकर जांच की गई। झोला और बोरी देखा जा रहा है। इसके अलावा सर्च अभियान चल रहा है। इसी प्रकार से सीमावर्ती के खुनुवां बॉर्डर अलीगढ़वा बॉर्डर, बजहा, ककरहवा में भी सशस्त्र सीमा बल की टीम चेकिंग कर रही है। इसके अलावा सीमावर्ती थाने लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, चिल्हिया, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ पुलिस की टीम भी अपने-अपने इलाके में वाहनों और होटल व ढाबा की जांच शुरू कर दी है।