पुस्तक मेेले का बुधवार को उद्घाटन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान चतुर्दिक विकास समिति की ओर से रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में पुस्तक मेेले का बुधवार को उद्घाटन हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए जीवन को उन्नत बनाने में पुस्तकों के महत्ता बताई।
सांसद ने कहा कि पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र की भांति होती हैं। पुस्तकों के बिना ज्ञान व विज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती। पुस्तकें युगों से लेकर कई पीढिय़ों तक ज्ञान पहुंचाने का कार्य करती हैं। आयोजक मृत्युंजयेश्वर मिश्रा ने कहा कि संस्था के माध्यम से पुस्तक मेला का आयोजन करके ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, इतिहास आदि के बारे में एक अलख जगाने का प्रयास जारी है। पुस्तक मेले में मुख्य सहयोग नेशनल बुक ट्रस्ट का है। मेले में सच्चिदानंद मिश्र, मोहन श्रीवास्तव, मधुरिमा सिंह, मोहर नाथ पांडेय सहित गीता प्रेस व गायत्री परिवार की पुस्तकें शामिल है। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पांडेय, अनिरुद्ध मौर्या, अमित दुबे, शेषराम गौड़ आदि मौजूद रहे।