फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेशन से कार बुक करके ले गए बिहार... नशे की गोली खिलाकर लूट लिया

Thu, 26 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक कर बिहार लेकर जाकर वाहन स्वामी को नशे की गोली देकर लूटने का मामला सामने आया है। सबकुछ गवां चुके पीड़ित ने बिहार से किसी तरह घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक्टिव हुई सदर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी हासिल की और पीड़ित युवक को तलाश कर उसे बिहार से लेकर लौट रही है। वारदात 22 फरवरी की रात 11 बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी नागेंद्र गुप्ता चार पहिया गाड़ी को बुकिंग में चलाने का काम करता था। पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को एक ई-रिक्शा चालक ने नागेंद्र को फोन करके बिहार के लिए सवारी लेकर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बुलाया। इसके बाद बिहार जाने की बात करते हुए बुकिंग वालों को लेकर चला गया। रात करीब 11 बजे पहुंच कर वहां से निकलते वक्त घर पर फोन किया मैं बिहार से निकल रहा हूं। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 23 फरवरी को पूरा दिन बीतने के बाद घर के लोगों को शक हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने तत्काल सदर थाना पहुंचकर शिकायत की।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और जांच शुरू की तो बिहार में उसकी लोकेशन मिली। पुलिस उस तक पहुंच गई। बुकिंग कर ले जाने वालों के बारे में वह बहुत कुछ नहीं बता पा रहा था क्योंकि उसे नशे की गोली दे दी गई थी। आरोपी मोबाइल, गाड़ी और पास में रखे नकदी सबकुछ छीनकर चले गए थे। जब वह होश में आया तो किसी तरह से जानकारी दी। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके सही से होश में आने और बताने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा कि असल में उसके साथ हुआ क्या।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी कोतवाल सदर रामा यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी लिखे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें