कपिलवस्तु के बरगदी घाट पुल के पास मिला संदिग्ध वस्तु। स्रोत सोशल मीडिया
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह महाराजगंज नगर पालिका के बरगदीघाट पुल, ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नीचे ड्राईनाला और शिवराज नगर पालिका के बांकसबासा इलाके में संदिग्ध चीजें मिलीं। नेपाल पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है।
एएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तु मिली है। इसमें हुलाकी हाईवे के बरगदी पुल के पास नीचे एक छोटा टिन का डिब्बा मिला। इसी तरह पूरब-पश्चिम हाईवे के नीचे ड्राईनाला के पास एक हुक्का बम मिला। एएसपी ने बताया कि नेपाल आर्मी की डिस्पोजल टीम को दोनों जगहों पर मिली संदिग्ध चीजों के अंदर कांच और दूसरी चीजें मिलीं। भनकसबासा के पास तार से भरी एक पीली संदिग्ध चीज की सूचना पर नेपाल आर्मी की एक टीम वहां पहुंच गई है। संवाद