फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तबादले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। दो दिवसीय धरने के पहले दिन पालिका कार्यालय के बाहर धरना देते हुए मांगों के समर्थन में नारे लगाए। सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का दोष मढ़ा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जहांगीर सिद्दीकी ने कहा कि हमारी कई मांगें लंबित हैं। अभी तक की सभी सरकारों ने निकाय कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन दिया। किसी ने हमारी पीड़ा को नहीं समझा। आज भी हम पदोन्नति व पेंशन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में अकेंद्रीय निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी मांग लंबित है। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
 उन्होंने कहा कि अब संगठन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे बांसी इकाई के अध्यक्ष सर्वजीत ने कहा कि यह आंदोलन नहीं चेतावनी है। अगर सरकार ने हमारी मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी निष्ठा के साथ कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ रहा है और कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है। धरने को गिरीश पांडेय, रामचरण यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

धरने में आफताब अहमद, अमरेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, रामकुमार, शाहनवाज अंसारी, देवेंद्र, योगेंद्र, मो.इमरान, नंदलाल, राजू, विद्या देवी, कपूरी देवी, कुसुम, दुलारी देवी, जीवनी देवी, कमलावती, सुभावती, शकुंतला, छविया आदि शामिल रहे।
शोहरतगढ़। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के प्रदेश नेतृत्व पर शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को कर्मचारियों ने ताला बंद कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के नेता जगदंबिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि शासन में लंबित 17 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए दो दिवसीय पूर्ण कार्य बंदी हम कर्मचारी कर रहे हैं। संघ के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर रणनीति के तहत कार्य होगा।
नगर विकास कर्मचारी मांगों को पूरा कराने को लेकर एकजुटता बनाये रखें। इस दौरान सूर्यनारायण मिश्र, श्रीनिवास, रामनारायन, गणेश, मुकेश, कैलाश, उमेश, झीनक, राजेंद्र, मुन्नी देवी, ज्ञानमती, माला देवी, सुनीता, लक्ष्मी, सिनोद, विनोद, पंचम, धीरेंद्र, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें