फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑर्केस्ट्रा देखने गए किशोर का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आंशका

Mon, 04 May 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर मोहाना चौक निवासी सगीर (14) का शव मिला। शरीर और पीठ पर जख्म के निशान हैं, जिससे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका शनिवार रात रात ऑर्केस्ट्रा देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद रविवार को उसकी लाश मिली। परिवार की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौकी निवासी कलीमुल्लाह के 14 वर्षीय पुत्र सगीर शनिवार शाम को ऑर्केस्ट्रा देखने गौहनिया गया था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा। सुबह तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि मोहाना थाना से कुछ दूरी पर गड्ढे के पास एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान सगीर के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतक के पिता कलीमुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र जिगनिहवा गांव निवासी तीन लड़कों के साथ ऑर्केस्ट्रा देखने गया था। सुबह जब उन्होंने इन युवकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वह उसे ढूंढ़ने लगे। घर के पीछे ही बेटे का शव मिलने से संदेह और गहरा गया। परिजनों का कहना है कि सगीर के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया है। फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें