शोहरतगढ़/ धेंसा। चिल्हिया थाना क्षेत्र अहिरौली गांव के पास नहर किनारे धुसरी खुर्द गांव निवासी मेडिकल कॉलेज के वार्डबॉय प्रभुनाथ गौतम (26) पुत्र जयराम का रविवार सुबह शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
कुछ लोगों के अनुसार किसी ने युवक की हत्या कर बड़ी चालाकी उसके आसपास बाइक और उसका मोबाइल फेंक दिया है। क्योंकि मृतक के शरीर, चेहरे, सिर और गले में चोट के निशान हैं। वहीं, कुछ लोगों के साथ पुलिस भी इसे सड़क हादसा बात रही है। मृतक की मां किसलावती ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि किसी ने मेरे बेटे को मार कर फेंक है।
जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसरी खुर्द गांव निवासी प्रभुनाथ गौतम (26) पुत्र जयराम माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में एक वर्ष से आउटसोर्स वार्डबॉय के पद पर कार्यरत था।
परिवार के मुताबिक प्रतिदिन वह घर से ड्यूटी करने के लिए मेडिकल काॅलेज से आता-जाता था। रोज की तरह शनिवार को भी ड्यूटी पर गया था। रात तकरीबन पौने 11 बजे वह मेडिकल कॉलेज से घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचाया। रविवार सुबह चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास नहर किनारे उसका शव देकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव की पहचान कर परिजन को सूचना दी। माैत की सूचना पर मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। मां किसलावती ने कहा कि रात नौ बजे उसने मुझसे बात की। सुबह खबर मिली कि उसकी लाश नहर किनारे पड़ी है। आरोप लगाया कि किसी ने मेरे पुत्र प्रभुनाथ को मार कर फेंक दिया है।े