फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 24 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर के टोला कोटिया में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोटिया निवासी अजय यादव की पत्नी रीमा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर के एक कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने मोहाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो रीमा का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि अजय यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें