डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के खुनखुन चौराहे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने अरनी और लटिया गांव के बीच पुल के पास झाड़ियों में शव देखा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल डुमरियागंज या भवानीगंज थाना क्षेत्र में आता है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि नवजात के शव को मिट्टी में दबाया गया था। किसी जानवर ने उसे खींचकर बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। संवाद