फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी की मौत, चाचा गंभीर

Sat, 21 Nov 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अनदुआ शनिचरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जिगना शुक्ल गांव निवासी चांदनी (14) पुत्री विनोद विश्वकर्मा अपने चाचा मिठाई पुत्र दुखहरन के साथ बाइक से जिगना से अपने दूसरे गांव पिकौरा जा रही थी। अनदुआ शनिचरा गांव के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मिठाई का उपचार चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर मोर्चरी भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें