फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए, रक्तदान कर आप भी बनिए महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एक अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आइये आप भी रक्तदान कर महादानी बन जाइए।
विज्ञापन

शिविर में कई युवा, व्यापारी और शिक्षक संगठनों ने रक्तदान शिविर में शामिल होने की बात कही है। सीएमएस डॉ. रोचिस्मति पांडेय ने बताया कि शिविर में किया रक्तदान जरूरतमंदों की सहायता के काम आता है। रक्तदान करने से शरीर को लाभ ही होता है। रक्तदान करना नया जीवन देने के सामान है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है। खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में किसी की जिंदगी बचाने की मुुहिम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें