फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज बूथ पर निवार्चन कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। विशेष मतदाता दिवस में रविवार को प्रत्येक बूथ पर कैंप लगाकर छूटे हुए मतदाताओं का सूची में नाम शामिल करने के साथ सूची में व्याप्त त्रुटियों को दूर करने के लिए आवेदन लिए गए। इस दौरान एसडीएम अरूण कुमार राय ने बूथों का निरीक्षण किया। बिना सूचना के गायब बीएलओ पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजा।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम अरूण कुमार राय के साथ तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वाचस्यपति सिंह, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव के साथ 12 दर्जन से अधिक बूथों पर चल रहे मतदाता दिवस का पड़ताल किया। इस दौरान एसडीएम को बूथ संख्या 107 इस्लामिया स्कूल गंगवार में बीएलओ नफीस अहमद अंसारी, रोजगार सेवक व पदविहित अधिकारी काजी नियामतुल्लाह, सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए जिले पर रिपोर्ट भेजने को कहा।
एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा। एसडीएम ने बूथ संख्या 102 जूनियर हाईस्कूल जिमड़ी के पदाविहित अधिकारी मो.यहिया खान, बूथ संख्या 103 प्राथमिक विद्यालय मेही हरदो के पदाविहित कृष्ण नारायण के डियूटी से गैर हाजिर पाए जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें