फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्य छिपाकर लिए थे आवास

Sun, 23 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कंपनी मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तथ्य छिपाकर आवास योजना का लाभ लेने वालों की पोल खुल गई है। सत्यापन के दौरान हकीकत सामने आने के बाद विभाग ने उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला खेसरहा ब्लॉक के अरजी ग्राम पंचायत का है। दस लाभार्थियों को नोटिस देकर पैसा सरकारी कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से अपात्रों में हड़कंप है, वहीं कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

खेसरहा के अरजी गांव में वर्ष 2015-16 के तहत 14 लाभार्थियों का चयन इंदिरा आवास योजना के तहत हुआ था। इनके खाते में आवास निर्माण के लिए 35 हजार रुपये की पहली किस्त भी भेज दी गई। इस बीच शिकायत के बाद डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मामले की जांच कराई। सत्यापन के दौरान चयनित 14 लाभार्थियों में 10 अपात्र मिले। पहले से ही इनके पास आवास मौजूद था। पात्रता की अन्य शर्तों को भी नहीं पूरा करते थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अपात्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। समुचित जवाब न मिलने के बाद इन्हें पहली किश्त के रूप में मिली 35 हजार रुपये की राशि सरकारी कोष में जारी करने का निर्देश दिया गया है। खेसरहा के खंड विकास अधिकारी अवधेश राम ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की। बताया कि सत्यापन में अपात्र मिले आवास योजना के लाभार्थियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। इनके अलावा जो लाभार्थी पात्र थे उन्हें भी आवास का शीघ्र निर्माण करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें