फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू ब्लाक इकाई ने दिया धरना

Sat, 22 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सहायक अभियंता भी धरने में होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाकियू भानु गुट ब्लाक इकाई ने शनिवार को जोगिया विकास खंड परिसर में पंचायत लगाई। पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। समस्याओं को जल्द निस्तारित करने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र में अपात्रों में वृद्धा व विधवा पेंशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी जांच की आवश्यकता है। आवास आवंटन में भी विभाग के कर्मचारी मिल कर अपात्रों को लाभ दे रहे हैं। केंद्र की उज्जवला योजना में पात्र गृहस्थियों को गैस का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। पूरे ब्लाक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी निरकुंश हो गए है। इस दौरान लाली देवी, नानूराम लोधी, राजबली, नंदराम यादव, कमल किशोर, रामदयाल शर्मा, दुरपाठी, हरिप्रसाद सिंह लोधी और राजाराम अदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें