संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में 22-23 दिसंबर को बाॅयर सेलर मीट के तहत काला नमक चावल के क्रेता-विक्रता का सम्मेलन होगा।
दो दिवसीय सम्मेलन में 22 राज्यों के साथ विदेशी व्यापारी भी शामिल हाेंगे। पूरे विश्व में खुशबू फैलाने वाला जिले का ओडीओपी काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर यह क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम को लेकर 16 दिसंबर से बीएसए ग्राउंड में टेंट लगना शुरू हो जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 22 प्रदेश से लगभग 350 क्रेता-विक्रेता शामिल होंगे।
इससे जहां वह अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं विशेषज्ञों की ओर से अहम जानकारी भी मिल सकेगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सम्मेलन की सफलता के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कई अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यक्रम स्थल परिसर में 50 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें काला नमक से जुड़े बिंदुओं पर खास फोकस रहेगा। उद्घाटन के दिन सायं मुंबई से आ रही साधो द बैंड की प्रस्तुति खास रहेगी। ि