फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने इटवा तहसील में लगाई पंचायत

Mon, 16 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा तहसील परिसर में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमावार को इटवा तहसील परिसर में किसान यूनियन इटवा इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में भाकियू ने  पंचायत की।  शिक्षा विभाग की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन के पदाधिकरियों के बुलावे पर बीएसए के न पहुंचने पर आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने किसान पंचायत को अनिश्चितकालीन धरने में परिवर्तित कर दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष राकेश  कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक धरना स्थल पर बीएसए व संबंधित जिम्मेदार पहुंचकर मामले का निस्तारण नहीं कर देते तब तक यह प्रर्दशन चलता रहेगा।   स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों का लागू किया जाय।  
क्षेत्र के सिसवां बुजर्ग, आनंद नगर से परसा सिकरा की सड़क मरम्मत की जाए।  संग्रामपुर, तकियवा, बिजौरा आदि में में लगातार हो रही मिट्टी खनन पर कार्यवाई , क्षेत्र के कोटेदारों के यहां रेट सूची लगवाने ,क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद की जानकारी देने , भनवापुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा के भवनप्रभारी द्वारा बगैर कार्य कराए पूर्ण किए जाने के अलावा पूर्व में दिए गए मांग पत्र के निस्तारण के मामले शामिल है।
विज्ञापन

संगठन के मण्डल अध्यक्ष पाटेश्वरी चौधरी ने कहा कि पूर्व में संगठन के द्वारा प्रदर्शन करने पर 15 दिनों के भीतर बीएसए ने मामलों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके बीएसए ने कोई पहल नहीं की। जिसको लेकर आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष इश्तियाक  अहमद, इंद्रजीत दूबे, पप्पू बाबा,  अब्दुल रहीम, हरिश्चंद्र चौधरी, अमरुल्लाह, मोहम्मद मुनीफ  खान ,निर्मला देवी, कंचन देवी, सुशीला देवी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें