लोटन चौराहे पर भाकियू ने किया सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड की सूची उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर लोटन ब्लॉक में चल रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें दिन गुरुवार को उस समय फूटा जब कोई अधिकारी उनके समक्ष मांग पत्र नहीं लेने पहुंचा। नाराज कार्यकर्ताओं ने लोटन चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एक घंटे तक रहे जाम से आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद कहा कि ब्लॉक में गड़बड़ियां की गई हैं। इसमें बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड की सूची व समाजवादी पेंशन, इंदिरा आवास एवं लोहिया आवास लाभर्थियों की सूची ब्लॉक को सूखाग्रस्त करने, कृषि नीति, विद्युत व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास एवं नि:शुल्क बोरिंग मिले पात्रों की सूची ब्लॉक में सिचाईंरत ट्यूबवेलों की सूची, स्पेशल कंपोनेट योजना के तहत किन किन गांवों में किस परिवार को दिया गया।
ब्लॉक में किसकी किन लोगों का समतलीकरण खेत किया गया, उससूची उपलब्ध कराने के साथ गांवों में मच्छर की दवा छिड़काव, ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े खड़ंजों को लगाने, हैंडपंप ठीक कराने व 2010 से सितंबर 2016 तक पूरे ब्लॉक में कराए गए कार्यों की सूची उपलब्ध कराया जाए। कई मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था। लेकिन कोई जिम्मेदार ज्ञापन लेने अभी तक नहीं पहुंचा है। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री पंकज वर्मा, तहसील सचिव मनोज वर्मा, अनिल राव, महेंद्र चौरसिया विक्रम, राम दास, संतराम, मलखाना, सोमनी देवी ज्ञानमती, उमेश चौरसिया और शंकर आदि मौजूद रहे।