फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभान करेंगे हाथी की सवारी

Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चंद्रभान पहलवान का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बसपा ने सिद्धार्थनगर जिले की सुरक्षित सीट कपिलवस्तु से भगवानदास की जगह चंद्रभान पहलवान को बसपा प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बुधवार को चंद्रभान पहलवान के नाम पर मुहर लगा दी। बसपा नेता भगवानदास इस सीट से प्रभारी थे। अमूमन प्रभारी ही प्रत्याशी होते हैं।
विज्ञापन

भगवान दास भी स्वयं को प्रत्याशी मानकर इस सीट पर अपनी सक्रियता बनाए हुए थे। कपिलवस्तु सुरक्षित सीट से भगवान दास की उम्मीदवारी पर ग्रहण तो था लेकिन इनके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष व इस विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव लड़ चुके पट्टूराम आजाद के टिकट की चर्चा थी।
अब इस चर्चा पर  विराम लग गया। चंद्रभान जवाहर इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़ में खेल शिक्षक हैं। राजनीति की शुरुआत उन्होंने समाजवादी पार्टी से की थी। उनकी पत्नी एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पिछले पांच सालों से भी ज्यादा समय से चंद्रभान बसपा में हैं।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष शेखर आजाद ने बताया कि कपिलवस्तु विधान सभा सीट से चंद्रभान पहलवान के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्वंय की है। चंद्रभान पहलवान के टिकट की जानकारी विधान परिषद सदस्य व मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें