फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के सामाने खड़ा होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे कार्यकर्ता
कलेक्ट्रेट से डेढ़ किमी पैदल चलकर पहुंचे रेलवे स्टेशन
मांगों को समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कृषि कानून वापस लिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि कानून को वापस लिए जाने के लिए दिल्ली में धरना जारी है। मगर सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि संगठन के आह्वान पर रेल रोको कार्यक्रम के तहत विरोध किया गया है। कृषि कानून जब तक वापस नहीं लिया जाता विरोध जारी रहेगा। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का रूप दिया जाए। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। किसानों को लाभ दिलाने के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए, जिससे किसानों की तरक्की का रास्ता खुल सके। डीजल को जीएसटी के दायरे में रखा जाए, जिससे मूल्य नियंत्रण में रहे और किसानों को लाभ मिले। जिले के विकास के लिए अतिरिक्त बजट दिया जाए, जिससे विकास को गति मिले। गन्ना किसानों की खुशहाली के लिए जनपद में एक चीनी मिल स्थापित की जाए। इस दौरान लक्ष्मण चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, रामानंद, हरिश्चंद चौधरी, रामप्रकाश, राहुल तिवारी, उपेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें