सिद्धार्थनगर। सेना व सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को डुमरियागंज में राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की।
शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर बूथ व मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। जब तक पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होती है, तब तक जीत की कल्पना कोरी रहती है। सभी बूथ प्रभारी व मंडल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत पार्टी से जोड़ें। कुंवर ने कहा कि राहुल गांधी का सैनिकों के खून पर सियासत की दलाली का आरोपी शर्मनाक है।
आज पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री बना हुआ है। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकवादी या तो वहां से जाते हैं या फिर घटनाओं को अंजाम देने के बाद पाक में आकर छिपते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर जहां पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है, वहीं देश के कुछ लोग इस पर बहस कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान में जाकर शरण ले लेनी चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम, डुमरियागंज व भनवापुर मंडल प्रभारी गौरव मिश्रा, मनोज मौर्या, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, राजू श्रीवास्तव, अजय पांडेय, राजेश द्विवेदी, कुंवर अजय सिंह, सनी श्रीवास्तव, डॉ. राजेश गौतम, कन्हैया गुप्ता, राम अशीष पाठक, शक्तिमणि त्रिपाठी, रमापति दुबे, बताशा बाबा, गुड्डन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दुर्गेश निषाद, राजू गोंड, पप्पू यादव, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।