पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के सांसद धीरज साहू के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से पैदल चलकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा एक तरफ जहां कांग्रेस लूट, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और दलाली की गारंटी देती है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, जो देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर नगर पाकिला अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, लाल बाबा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, घनश्याम मिश्र, जिलामंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, संजय गौतम, दिलीप चतुर्वेदी, सचिदानंद चतुर्वेदी, हेमंत जायसवाल, अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।