संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंध महाविद्यालयों के 228 सेंटरों पर दोनों पालियो में 28841 छात्र-छात्रा ने परीक्षा दी। शनिवार को दोनों पालियो में चार विषयों की परीक्षा हुई।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व संबंध महाविद्यालयों पर स्नातक की परीक्षा पांच दिसंबर से संचालित हो रही है, जिसमें नौ दिसंबर शनिवार को प्रथम पाली में जंतु विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में कंप्यूटर एप्लीकेशन व कंप्यूटर साइंस की परीक्षा हुई। जबकि 10 दिसंबर रविवार को सह पाठ्यचर्या के तहत खाद्य पोषण और स्वच्छता का प्रथम पाली में 8:30 से 11:30 बजे तक होगी।
नकल करते पकड़े गए दो छात्र, रस्टीकेट
विश्वविद्यालय के सीसीटीवी कक्ष से हुए निगरानी में सिद्धार्थनगर व श्रावस्ती जिले से शुक्रवार को एक-एक छात्र नकल करते पकड़े गए। जिन्हें सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सक्षम अध्यापकों ने रस्टीकेट कर दिया।
कुलपति हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्व विद्यालय में शुक्रवार को चल रहे द्वितीय पाली की परीक्षा का निरीक्षण किया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सावधानी पूर्वक परीक्षा देने के लिए कहा। इस दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा, केंद्राध्यक्ष डॉ नीता यादव व जनसंपर्क अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह मौजूद रहे।