फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को आगे बढ़ा रही भाजपा, कई दल कर रहे विरोध : बबीता फोगाट

विज्ञापन
इटवा के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती पहलवान और भाजपा राष्ट्रीय कार्य समित - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बेटियों को आगे बढ़ा रही भाजपा, कई दल कर रहे विरोध : बबीता फोगाट
विज्ञापन

इटवा। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बबीता फोगाट ने सम्मेलन में महिलाओं की मौजूदगी देखकर दंगल फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस के स्लोगन पर तंज कसते हुए कहा कि मैं भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं और पदक भी दिला सकती हूं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पानीपत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। उसी का परिणाम है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं देश के अन्य राजनीतिक दलों को बेटियों का आगे बढ़ना रास नहीं आ रहा है। इसी लिए उन्हें शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष किए जाने का निर्णय खराब लग रहा है। समय आ गया है कि देख लेने की धमकी देने वालों को वर्ष 2022 के चुनाव में निपटा दिया जाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुभाष यदुवंश ने कहा कि लोकतंत्र की खूबी है कि गरीब व मजदूर का बेटा भी पीएम और सीएम बन सकता है। बिना किसी योग्यता के विपक्षी दलों के नेता अपनी राजनीतिक विरासत का इस्तेमाल कर कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता न जाए, उसके लिए हम सभी को सोचना होगा। परिवारवाद का आलम यह है कि दूसरे दलों का कोई कार्यकर्ता उच्च पद पर पहुंचने के लिए सोच भी नहीं सकता है, जबकि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने बल बूते और काबिलियत से किसी भी कुर्सी तक पहुंच सकता है। भाजपा युवाओं के सपनों को साकार करने वाली पार्टी है। इस मंच से राष्ट्रवादियों का समाजवादियों को जवाब है कि वर्ष 2022 का चुनाव राष्ट्रवादियों का ही होगा।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अर्थव्यवस्था के मामले में प्रदेश 6वें स्थान पर पहुंच गया है। गंगा और गोशाला को संरक्षण, तीर्थ स्थलों का विकास, किसानों को सम्मान, बेहतर विद्युत आपूर्ति और युवाओं को रोजगार देकर सरकार ने मिसाल कायम की है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज जाति-पाति हाशिए पर चला गया है और राष्ट्रवाद का नारा बुलंद हो रहा है। भाजपा के शासन में अयोध्या और काशी का विकास हो रहा है। भूमाफिया के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है और बदमाश जेल में हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजन पांडेय और अमरमणि दूबे ने स्वागत व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, राम जियावन मौर्य, यशकांत सिंह, शिवकुमार, मधुसूदन अग्रहरि, पवन यादव, विपिन सिंह, राजेंद्र दूबे, अजय पांडेय, विजय प्रताप पांडेय, अनिल जायसवाल, गुड़िया पांडेय, मनोज मौर्या, कृष्णा मिश्रा, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें