फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली के चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर शहर के स्टेशन मार्ग पर बैंड बाजे के साथ एक दुसरे के मिठाई ​खिलाक
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ डुमरियागंज। दिल्ली विधानसभा चुनाव व यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को शहर व डुमरियागंज समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यक्रताओं ने जश्न मनाया। इस जीत की खुशी में मिठाई बांटी गईं और लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
शहर स्थित विधायक श्यामधनी राही के हिंदू भवन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी इस मौके पर सत्यप्रकाश राही, फतेबहादुर सिंह, मनीष जायसवाल, बालमुकुंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए इकट्ठा हुए और ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़कर, मिष्ठान वितरित करके खुशियां मनाई गईं। इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, राजन अग्रहरि, बब्लू पांडेय, डंपू पांडेय, बब्बू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें