फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कोहर की गलियों में कूड़े का ढेर

Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक तरह देश को स्वच्छ बनाने के लिए तरह के तहर के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर गंदगी से डेंगू की बीमारी को फैलने का दावत दिया जा रहा है। मामला इटवा तहसील क्षेत्र का बिस्कोहर बाजार का है। आज  बाजार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है । कीचड़ और कूड़े से पटी गलियां इसकी पहचान बन गई हैं। हालत यह है कि दीपावली में भी कार्यरत सफाईकर्मी गलियों को साफ करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं ।
विज्ञापन

कभी तहसील क्षेत्र के पश्चिम में स्थित बिस्कोहर बाजार काफी प्रसिद्ध स्थल हुआ करता था । लेकिन आज बिस्कोहर बाजार के अंदर की गलियों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है । नालियों का गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारों कानों पर जूं नहीं रेंग रही है । दो - दो सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी रास्तों को कूड़े करकट से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। दीपावली त्योहार इसमें सफाई का विशेष महत्व रहता है। लेकिन इन सफाई कर्मियों को इस त्योहार पर भी सफाई का ध्यान नहीं रहा। गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि कभी कोई सफाई कर्मी गांव के सफाई करने नहीं आता है। गांव के ही रामजी, श्यामजी, मिंटू का भी यही कहना है । समाजसेवी सुधीर तिवारी कहते हैं पहले गांव के लोग सामूहिक रूप से साफ सफाई में भाग लेते थे। लेकिन यह बातें अब बीते दिनों की बात हो गई है। लेकिन आज सरकार ने गांवों के साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर रखी है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाब सिंह कहते हैं कि बिस्कोहर बहुत बड़ी आबादी का गांव है। दो सफाई कर्मियों की तैनाती है। ऐसे में हर गली की सफाई कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें