दीपावली पर्व के अवसर पर बर्डपुर के विभिन्न स्कूलों में दीप एवं रंगोली कार्यक्रम हुआ। मिडास स्कूल ऑफ लर्निंग के शिक्षक ने शुक्रवार की देर शाम बुद्ध चौक पर मिट्टी के बने दीये जलाकर उरी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी अरुण कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्य रामसरन, संतोष, सुनील कसौधन, नरेंद्र, प्रदीप, ममता त्रिपाठी, प्रिया, गरिमा पांडेय, प्रिया मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। विजडम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धनतेरस के अवसर पर आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जायसवाल, प्रबंधक मंटू जायसवाल आदि सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।