फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के एसबीआई के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। उनके मार्ग का अनुसरण करने की अपील की गई।
रविवार को भाजपा बिस्कोहर मंडल के कार्यकर्ता नगर के एसबीआई के पास पहुंचे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर मंडल मंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन बहुत सरल था। सभी से प्रेम भाव से वार्ता करना उन्होंने सिखाया है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग के अनुसरण करने से कई प्रकार की परेशानियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर रोहित गुप्ता, अवधेश सोनी, रोहित भोजवाल, राधेश्याम, सौरभ गुप्ता, सौरभ कौशल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पं. दीन दयाल को किया याद
इटवा। भाजपा कार्यालय में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय गुप्ता रहे। रविवार को भाजपा नेता अजय गुप्ता ने मौजूद लोगों को प दीन दयाल उपाध्याय के जीवनी व विचारों को लोगों को बताया। इसके बाद लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी। इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णा मिश्र, दीप नारायण त्रिपाठी, लालमनि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें