फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक चोरी, गांव के लड़के पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। नेपाल सीमा से करीब लगभग चार किलोमीटर पर स्थित ग्राम केनवनिया शादी में शामिल होने गए युवक की बाइक रात में गायब होने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। सूर्यकांत पुत्र हरिराम निवासी रमवापुर अपने मित्र अर्जुन निवासी केनवनिया की लड़की की शादी में रात नौ बजे शामिल होने गया था।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी बाइक गांव के एक व्यक्ति के घर के सामने सहन में खड़ी की थी। शादी में शामिल होने के बाद जब घर आने के लिए बाइक के पास आए तो बाइक नहीं थी। सूर्यकांत ने तहरीर में कहा कि मेरे मित्र की पुरानी रंजिश में बाइक गायब कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें