फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धरने पर बैठे बिजली कर्मी, जेई व अभियंता

विज्ञापन
विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
-पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र व राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में ध्यान आकर्षण आंदोलन की प्रबंधन में नोटिस दी है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मियों के साथ ही इंजीनियर भी धरने पर बैठे थे।
वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष समिति व जूनियर इंजीनियर्स संगठन दोनों का एक ही उद्देश्य है कि विगत्त लगभग तीन वर्षों से ऊर्जा निगमों द्वारा की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद अभी तक निरस्त नहीं किया गया है। कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं की लंबित समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ऊर्जा निगमों में राजस्व वसूली में हुई उल्लेखनीय वृद्धि और ए टी एंड सी हानियां में हुई बहुत ही उल्लेखनीय कमी के बावजूद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किए जाने के निर्णय के विरोध में बिजली कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है और वह आंदोलन करने के लिए बाध्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आंदोलन कार्यक्रमों में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए आंदोलन के सभी कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन, सभा और प्रवास, संपर्क, प्रेस वार्ता आदि सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रम एक साथ मिलकर करेंगे। इस दौरान शैलेंद्र दुबे, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह चौहान, अवधेश यादव, बलबीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें