फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर चौराहे पर शनिवार देर शाम बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे बाइक सवार बहन की मौत हो गई।
वहीं, भाई का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर कस्बा निवासी कन्हैया पांडेय अपनी बहन प्रिया पांडेय के साथ बाइक कहीं गया था। बताया जा रहा है कि सोनखर के चौराहे के पास देर शाम ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस घटना में प्रिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया की स्थिति गंभीर देख उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनकी स्थिति गंभीर देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन कन्हैया के स्वजन जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर जाकर लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें