फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 14 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहपुर। अयोध्या से बुआ की बीमार लड़की को देखकर बाइक से डुमरियागंज लौट रहे मां-बेटे को कटरा ओवरब्रिज के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते की परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर के वार्ड संख्या 15 गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय सुनीता पत्नी रामभारत शनिवार को अपनी बुआ की बीमार लड़की को देखने के लिए बाइक से पुत्र प्रेम के साथ अयोध्या गई हुई थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे वहां से वापस लौटते समय कटरा ओवरब्रिज के पास बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद से घायलों को चिकित्सालय भेज गया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित किया जबकि पुत्र प्रेम का पैर टूट गया, जिसका इलाज चल रहा है। अमरनाथ यात्रा पर गए पप्पू भी रात में अयोध्या पहुंच गए। सोमवार को वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें