शोहरतगढ़। स्थानीय पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी करन कुमार निवासी दत्तपुर थाना जोगिया उदयपुर को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर निवासी करन कुमार की उसके गांव में रिश्तेदारी है। वहां उसका अक्सर आना-जाना था। आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अपहरण और पाॅक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार को खास मुखबिर की सूचना पर आरोपी करन कुमार को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। थाने लेकर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।