संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा में रविवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
रविवार को इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी प्रवेश (30) व मनीष सोनी (18) बाइक से निजी कार्य से बस्ती जा रहे थे। बाइक सवार अभी डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव के पास पहुंचे थे मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया।
प्रवेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मनीष का उपचार कर घर भेज दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया की घटना की जानकारी है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है, घायलों को अस्पताल पहुंचा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।व