इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग के पुरैना व पिपरा गांव के बीच शुक्रवार को ट्रैक्टर व बाइक की आमने सामने की टक्कर हाे गई।
इस हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां से उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया गया।
बाइक चालक नाम व पता अज्ञात इटवा की तरफ से बांसी मार्ग पर जा रहा था। अभी वह पिपरा से आगे पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ढेबरुआ थाने के पकडिहवा निवासी अभयपाल के ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद