फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 18 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के देवकलीगंज-संतोरा मार्ग पर देर रात हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के देवकलीगंज-संतोरा मार्ग पर बेलगड़ा गांव के पास मंगलवार रात साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घटना स्थल से शव को उठा कर घर ले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर बुधवार को बानगंगा नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के कनुवाडीह गांव का निवासी अमरनाथ ऊर्फ विपिन मिश्र (38) पुत्र गोरखनाथ मिश्र मंगलवार शाम को बाइक से देवकलीगंज चौराहे पर आए थे। देवकलीगंज से लगभग साढ़े आठ बजे देवकलीगंज-संतोरा मार्ग से वह घर जा रहे थे। जैसे ही वह बेलगड़ा के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गया। जब यह घर लगभग नौ बजे तक नहीं पहुंचे तो इन्हें खोजने के लिए परिजन व गांव से कुछ लोग घर निकल गए। उसी दौरान किसी ने हुए सड़क हादसे की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पहुंचे। और शव को उठाकर घर चले गए। बुधवार को परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी व सूचना नहीं मिली है। मृतक के परिजन के द्वारा सूचना दिया गया होता, तो केस दर्जकर पुलिस की ओर से कार्रवाई किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें