- चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक सीतारामपुर गांव के कई टोले में लगी आग
- फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के टोला बनकटवा उत्तरी, मकनपुर, बनकटवा दक्षिणी में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में 100 बीघा गेहूं की फसल और चार झोपड़ी जलकर राख हो गया।
क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में बुधवार दोपहर को अज्ञात कारण से सिवान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलते हुए भयानक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। जबतक गाड़ी पहुंचती तब तक फसल जल चुकी थी। किसी प्रकार से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।