फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव बाजार। उसका थाना क्षेत्र के सोहांस-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फुलवरिया के पास शुक्रवार शाम को पिकअप ने बाइक सवार संतोष गुप्ता (24) को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी संतोष गुप्ता (24) पुत्र रक्षाराम किसी काम से घर से निकला था और सोहांस की ओर से गया था। बताया जा रहा है कि वह गांव की ओर से आ रहा था। अभी वह सोहांस- नौगढ़ मार्ग पर स्थित फुलवरिया के पास पहुंचा था कि नौगढ़ की ओर से जा रहे पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे संतोष बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने परिवार को जानकारी देने के साथ ही लाश के पंचनामा करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ उसका संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें