ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
मोहाना थानाक्षेत्र के उजी गांव के पास देर रात हादसा
संवाद एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर-ककरहवा मार्ग पर स्थित उजी गांव के पास शुक्रवार की देर रात ससुराल से लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बेलटीकर गांव के टोला हयातनगर निवासी राजू चौहान (25) पुत्र दिनेश कुमार शुक्रवार शाम क्षेत्र के ही किसी गांव से ससुराल गया था। रात 11 करीब बजे वह लौट रहा था। अभी वह बर्डपुर-ककरहवा मार्ग पर स्थित उजी गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।